Breaking News

गांव-गांव जाकर भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेंगे सपाई: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया है। यही नहीं, भाजपा की संकुचित मानसिकता से समाज के विभिन्न वर्गों में तनाव व्याप्त है। भाजपा ने राज्य में विकास रोक कर धोखा दिया है। वह लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।

अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेंगे। उनकी वादाखिलाफी को सबके सामने लाएंगे। भाजपा के साढ़े चार वर्षों के शासनकाल में यूपी की जनता को पग-पग पर परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कोरोना महामारी के बाद अब चारों ओर डेंगू और वायरल बुखार से लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में 90 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। फर्रुखाबाद में 50 की मौत हुई है। कानपुर में 50 गंभीर बीमार हैं, इनमें से सात की मौत हुई है। आगरा, बरेली और बागपत में प्लेटलेट्स की कमी का संकट हैं, झांसी में बेड की मारामारी है और पुरुष वार्ड में महिलाएं भर्ती की गई हैं। कासगंज, मथुरा में 14 मौतें हुईं हैं। रायबरेली, उन्नाव आदि में भी स्थिति बद्त्तर  है। मेरठ में बुखार बेकाबू, हर घर में मरीज हैं। सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित ज्यादा, बेड कम।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चंद पूंजीपतियों को छोड़कर समाज में सभी के साथ अन्याय किया है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को पहले जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बुनकरों को बिजली फिक्स फ्लैट रेट पर मिलेगी। गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन जारी की जाएगी। शिक्षक अभ्यर्थियों और शिक्षामित्रों को न्याय मिलेगा। नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...