Breaking News

कोरोना से विश्वभर में करीब 6.32 करोड़ लोग प्रभावित

अशाेक यादव, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर में अब तक करीब 6.32 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 14.66 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6,31, 89,103 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,66,762 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.35 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,67,987 मरीजों की मौत हुई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 31,118 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 94.62 लाख हो गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 88.89 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 482 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है।

देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.35 लाख है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या करीब 63.36 लाख हो गयी है जबकि 1,73,120 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 22.76 लाख हो गई है और अब तक 39,491 लोगों की मौत हो गई है।

फ्रांस में 22.75 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 52,819 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 16.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,069 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अब तक करीब 16.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,545 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में 16.01 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,575 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 38,730 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.16 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,766 लोगों ने जान गंवाई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,05,655 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 10.69 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 16,694 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड में संक्रमण के करीब 9.91 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 17,150 लोगों की मौत हो गई है।

पेरू में इस वायरस से अब तक 9.62 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 35,923 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 9.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,266 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 7.90 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,535 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 7.52 लाख से अधिक हो गई है तथा 12,731 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 6.39 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,746 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 5.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,547 लोगाें की मौत हो चुकी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 5.52 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,258 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से 5.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,410 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 5.39 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 16,945 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से करीब 5.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,453 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 5.23 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 8,245 तक पहुंच गया है। रोमानिया में कोरोना वायरस से 4.75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 11,331 लोगों की मौत हुई है।

बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या करीब 4.65 लाख हो गई है और 6,644 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,392 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,091 लोगों की मौत हो चुकी है।

कनाडा ने कोरोना के मामले में सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3.81 लाख से ज्यादा हो गई जबकि अब तक 12,127 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.57 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,896 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5,846 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक करीब 3.37 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2,865 लोगों की जान जा चुकी है।

स्विटजरलैंड में इस महामारी से अब तक 3.27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,815 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,461, बोलीविया में 8,957, मिस्र में 6,650, स्वीडन में 6,681, चीन में 4,743, ग्वाटेमाला में 4,171, पनामा में 3,079 और होंडुरास में 2,909 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading...

Check Also

मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है, सावधान रहें – रामगोविंद चौधरी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश रामगोविंद चौधरी ...