Breaking News

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को कोरोना हो गया है। शनिवार को दून की एक प्राइवेट लैब में उनके सैंपल की जांच की गई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके म्युनिसिपल रोड स्थित आवास को क्वारंटाइन कर दिया गया है। राज्य में किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के कोरोना की चपेट में आने का यह पहला मामला है। 

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमृता रावत का स्वास्थ्य 24 मई को खराब हुआ था।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी कोरोना जांच की गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अमृता का स्वास्थ्य शनिवार को ज्यादा खराब हुआ तो दून की एक प्राइवेट लैब से सैंपल की जांच कराई गई जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

महाराज ने बताया कि अमृता का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद से उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया था। उनके घर के सर्कुलर रोड स्थित हिस्से पर पहले ही होम क्वारंटाइन का नोटिस लगा दिया गया था।

अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद म्युनिसिपल रोड वाले हिस्से पर भी क्वारंटाइन का बोर्ड लगा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग विभाग और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार की जाएगी। 

कैबिनेट मंत्री सतपाल माहाराज की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट मंत्रियों की भी मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट में शामिल हुए थे।

ऐसे में अब सतपाल महाराज के साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों के भी क्वारंटाइन होने की नौबत आ सकती है। हालांकि इस संदर्भ में अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

Loading...

Check Also

अंतरिम बजट में रेलवे को दो लाख बावन हजार करोड़ का बजट, धन्यवाद मोदी जी : रेल मंत्री वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ : गुरुवार 01 फरवरी को संसद में ...