Breaking News

केंद्र सरकार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दी जेड प्लस सुरक्षा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस सुरक्षा दी है। केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को सीआरपीएफ कर्मियों का जेड प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

अगर वह जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने के साथ देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, बीजेपी की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होने की घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने वीआईपी सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद ओडिशा स्थित अर्धसैनिक बल के करीब 14-16 जवानों की एक टुकड़ी ने मुर्मू को सुरक्षा मुहैया कराने का काम अपने हाथ में ले लिया है। अधिकारियों ने कहा कि वह राज्य और देश में जहां भी जाएंगी, वे उन्हें एस्कॉर्ट करेंगे।

इसके अलावा सुरक्षाकर्मी ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित उसके आवास को भी सुरक्षा प्रदान करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि मुर्मू के अगले एक महीने में व्यापक यात्रा करने की उम्मीद है ताकि वह अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगने के लिए विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल सकें। यही नहीं कमांडो की एक टीम देश की पहली नागरिक के रूप में कार्यभार संभालने तक उनकी रक्षा करेगी।

Loading...

Check Also

मोदी सरकार देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है, सावधान रहें – रामगोविंद चौधरी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश रामगोविंद चौधरी ...