Breaking News

कांग्रेस ने हिमाचल-गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए की पर्यवेक्षक की घोषणा, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को जिम्मेदारी

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस ने इन चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात में वरिष्ठ पर्यवेक्षक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया है।

वहीं उनके साथ दो पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव और महाराष्ट्र के नेता मिलिंद देवड़ा का नाम है। वहीं हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

 

Loading...

Check Also

मंदिर निर्माण कर सरकारी ज़मीन हड़पने का एक तरीका है : गुजरात हाईकोर्ट

हाईकोर्ट, अहमदाबाद सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अहमदाबाद : अहमदाबाद के चांदलोदिया में 93 परिवारों द्वारा ...