Breaking News

कंगना रनौत ने किए पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन, तस्वीरों में देखिए ‘क्वीन’ अतवार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग में बीजी चल रहीं हैं। कंगना फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर शुक्रवार को ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। वहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद मांगा। कंगना ने ओडिशा दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे सिक्योरिटी से घिरी नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हमने हमेशा कृष्ण को राधा या रुक्मणि के साथ देखा है। लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहन बलराम और सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी, अभिमन्यु की मां) के साथ विराजमान हैं। उनके ह्रदय के चक्र से निकलती ऊर्जा के चलते पूरे स्थान में स्वास्थ्यप्रद और सुखदायक मिठास का अहसास होता है।”

अभिनेत्री कंगना रनौत का पुरी में क्वीन लुक देखने को मिला। इस दौरान कंगना ऑफ व्हाइट अनारकली सूट में एकदम महारानी अवतार में नजर आईं। दर्शकों को जरूर क्वीन कंगना का ये लुक पसंद आया होगा। उनके द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। उनका ये वीडियो सभी को खूब पसंद आ रहा है।

कंगना ने पिछले साल दिसंबर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इच्छा जताई थी। हालांकि, उन्हें मौका अब मिल पाया। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम वे भुनेश्वर एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। भगवान के दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि साल की शुरुआत में ही उन्हें महाप्रभु के दर्शन हुए हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि यह साल उनके लिए काफी शुभ होने वाला है।

रजनीश घई के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘धाकड़’ इसी साल दिवाली के मौके पर 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना इस फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी।

Loading...

Check Also

लोकप्रिय पौराणिक शो ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू टीवी अपने व्यापक कंटेंट के साथ लगातार दर्शकों का ...