Breaking News

उप्र रत्न आत्मनिर्भर अवार्ड 2022: जिन्होंने अपने काम से बनाई पहचान, उन 15 विभूतियों का होगा सम्मान

अशाेक यादव, लखनऊ। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर हर तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश में हर कोई आजादी के इस उत्सव को अपने अपने तरीके से मना रहा है। सभी प्रदेशों में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यूपी रत्न आत्मनिर्भर अवार्ड – 2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अपने कार्यों से प्रदेश का नाम रौशन करने वाले 15 विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।

सभागार में आज सायंकाल यूपी रत्न आत्मनिर्भर अवार्ड – 2022 का आयोजन होगा। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी व हैजटैग न्यूज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी हिस्सा लेंगे।

यूपी रत्न आत्मनिर्भर अवार्ड – 2022 से प्रदेश की जिन 15 विभूतियों को सम्मानित किया जाना है, उनमें मनोज मुरारका, डॉ.केशव कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार सिंह, गीत सेठी, सबीन एहसान, अमीद मुराद, संजय आनन्द, डॉ.सलाउद्दीन, रुचि सन्धु, डॉ.मोनिका अग्रवाल, डॉ.रोहित एलानि, ऋषभ मिश्रा, डॉ.मनोज सिंह, केवी हरिहरन, डी. डी. मौर्या के नाम प्रमुख बताये जा रहे हैं।

Loading...

Check Also

मंदिर निर्माण कर सरकारी ज़मीन हड़पने का एक तरीका है : गुजरात हाईकोर्ट

हाईकोर्ट, अहमदाबाद सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अहमदाबाद : अहमदाबाद के चांदलोदिया में 93 परिवारों द्वारा ...