Breaking News

उत्तर प्रदेश एसटीएफ दल बृहस्पतिवार को उज्जैन पहुंचा, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लिया अपनी हिरासत में

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ का एक दल बृहस्पतिवार को उज्जैन पहुंचा और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्यप्रदेश पुलिस ने पांच लाख रुपये ईनाम वाले इस वांछित बदमाश को उसके दो साथियों के साथ आज सुबह को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से पकड़ा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस दल उसे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले गया है।’

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर परिसर से गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विकास दुबे को सुरक्षा बलों ने दबोचा था। उसके बाद पुलिस ने उसे अलग-अगल स्थान पर ले जाकर पूछताछ की। साथ ही विकास के पकड़े जाने की सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई।

ज्ञात हो कि विकास दुबे गुरुवार की सुबह महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचा, उस पर सुरक्षा जवानों को शक हुआ और उसको वहां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

राज्य के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि, विकास स्वयं की गाड़ी से उज्जैन आया था, उसके दो साथी बिट्टु और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। विकास की गिरफ्तारी का ब्यौरा उत्तर प्रदेश पुलिस को दे दिया गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि यह अपराधी शुरू से ही क्रूरता की हद को पार कर रहा था, उसने कानपुर में जो कृत्य किया वह निंदनीय था। कानपुर की घटना के बाद से ही पूरे राज्य की पुलिस अलर्ट पर थी। पूरी निगाह रखी जा रही थी और मध्य प्रदेश की पुलिस को इसमें सफलता मिली।

Loading...

Check Also

सूर्या कमान में सेना के घुड़सवारों का शानदार प्रदर्शन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : खनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में घुड़सवारी प्रदर्शन ...