Breaking News

उत्तराखंड: नैनीताल में बनेगा राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तराखंड के नैनीताल में राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक बनेगा। प्लाज्मा बैंक से कोरोना के गंभीर रूप से बीमार मरीजों का उपचार किया जायेगा। जिलाधिकारी सविन बसंल की ओर से इसके लिये निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर वापस लौटते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों के सहयोग से प्लाज्मा बैंक तैयार किया जायेगा। ऐसे लोगों का जीआईएस डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। यह डाटा बेस मुख्य चिकित्साधिकारी तथा सुशीला तिवारी चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा आपस में शेयर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटने वाले लोगों से प्लाज्मा डोनेशन का घोषणा पत्र भरवाया जायेगा।

स्वेच्छा से प्लाज्मा देने वाले लोगों का एक डाटा बेस तैयार किया जायेगा। प्लाज्मा देने वालों का ब्लड ग्रुप के साथ ही उनका मोबाइल नंबर, पता और अन्य जानकारी तैयार कर ली जायेगी। जरूरत पड़ने पर उनसे सम्पर्क किया जायेगा।

जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि प्लाज्मा बैंक से गंभीर मरीजों को थेरेपी हेतु प्लाज्मा उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके लिये मुख्य विकास अधिकारी को धनराशि जारी कर दी गयी है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्लाज्मा देने वाले लोगों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में पहचान दी जायेगी तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व उपहार से सम्मानित किया जायेगा।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...