ब्रेकिंग:

भाजपा सांसद ने अखिलेश को बताया ‘ट्विटर पुत्र’, सपा को लेकर कही यह बड़ी बात

अशाेक यादव, लखनऊ। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा तंज कसा है। भाजपा सांसद बघेल ने कहा कि धरती पुत्र के घर ट्विटर पुत्र पैदा हो गया।

उन्होंने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कबीलाई संस्कृति लोकतंत्र विरोधी है। कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। जो कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संविधान का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि धरती पुत्र के घर में ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है, जिसका जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा ने जनता की मदद से उपचुनाव में सपा की राजधानियों को ढहा दिया है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस सहित कुछ राजनीतिक दल आतंक और आतंकवादियों के समर्थन में बयानबाजी करते हैं, जो उचित नहीं है। सभी को संविधान और कानून का पालन करते हुए बयान देने चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात कानून के दायरे में रखी जाती है। जिसने अपराध किया है, उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान और कानून को तोड़ने का काम कर रहे हैं, वह देश विरोधी मानसिकता अपना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई होगी।

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे : 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार में वाराणसी को 08 कार्यकुशलता शील्ड, 11 को विशिष्ट सेवा पुरस्कार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी / गोरखपुर : गोरखपुर रेलवे प्रेक्षागृह में 19 फरवरी, 2026 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com